अगर हम पुराने ज़माने की बात करें, तो उस दौर में न तो एलोपैथिक डॉक्टर होते थे और न ही महंगी दवाइयाँ। तब आयुर्वेदिक वैद्य हुआ करते थे, जो केवल नब्ज़ देखकर ही बीमारी पहचान लेते थे और देसी जड़ी-बूटियों से इलाज कर दिया करते थे।
छोटी-मोटी बीमारियों के लिए घर से बाहर जाने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती थी, क्योंकि हमारे घर की रसोई ही एक छोटा सा दवाखाना हुआ करती थी।
आज भी हमारे दादा-दादी, नाना-नानी इन घरेलू नुस्खों पर पूरा भरोसा करते हैं। वजह साफ़ है—ये नुस्खे सदियों से आज़माए हुए हैं, सस्ते हैं और सबसे बड़ी बात, इनसे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता।
आइए जानते हैं दादी माँ के कुछ बेहद असरदार घरेलू नुस्खे—
- दांत दर्द होने पर अदरक का छोटा सा टुकड़ा चबाएं, दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।
- तेज़ सिरदर्द में सेब छीलकर बारीक काट लें, उसमें थोड़ा नमक मिलाकर सुबह खाली पेट खाएं।
- जलने, धूप से झुलसी त्वचा, झुर्रियों या त्वचा रोग में कच्चे आलू का रस लगाना लाभदायक होता है।
- कीड़े-मकोड़े के काटने पर कच्चे आलू के पतले टुकड़े पर नमक लगाकर 5–7 मिनट तक रगड़ें, जलन खत्म हो जाएगी।
- मक्खन में थोड़ा सा केसर मिलाकर रोज लगाने से होंठ गुलाबी हो जाते हैं।
- मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए दालचीनी का छोटा टुकड़ा मुंह में रखें।
- बहती नाक में युकेलिप्टस (सफेदा) का तेल रूमाल में डालकर सूंघें।
- नहाने से पहले कुछ दिनों तक प्याज का पेस्ट सिर में लगाने से बालों का रंग गहरा होता है।
- चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोने से बालों का झड़ना कम होता है।
- बैंगन के भरते में शहद मिलाकर खाने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
- संतरे के रस में शहद मिलाकर दिन में तीन बार पीने से गर्भवती महिला की दस्त की परेशानी कम होती है।
- गले की खराश में सुबह-सुबह सौंफ चबाएं।
- सुबह खाली पेट 3-4 अखरोट खाने से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।
- ताज़ा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींक आना बंद हो जाता है।
- प्याज का रस लगाने से मस्से धीरे-धीरे जड़ से गिर जाते हैं।
- प्याज और नींबू के रस को मिलाकर पीने से उल्टी तुरंत रुक जाती है।
- गैस की समस्या में लहसुन की 2 कलियां शुद्ध घी के साथ चबाएं।
- मसालेदार खाना बंद नाक खोलने में मदद करता है।
- आलू का छिलका त्वचा के लिए प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है।
- बार-बार मुंह में छाले होते हों तो खाने के बाद गुड़ चूसें।
- पतली छाछ में चुटकी भर सोडा मिलाकर पीने से पेशाब की जलन दूर होती है।
- प्याज और गुड़ रोज खाने से बच्चों की लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है।
- रोज गाजर का रस पीने से दमे में राहत मिलती है।
- खजूर गर्म पानी के साथ लेने से कफ दूर होता है।
- महीने में एक बार समुद्री नमक से सिर की मालिश करने से रूसी नहीं होती।
- कड़े नाखून काटने से पहले गुनगुने नमक वाले पानी में हाथ भिगो लें।
- गुम चोट या नकसीर में बर्फ की सिकाई फायदेमंद होती है।
- बवासीर में सुबह खाली पेट 2 आलूबुखारे खाना लाभकारी होता है।
